शाजापुर-62 दुकानों का 19 समूहों में ई-टेंडर से निष्पादन किया जाएगा।
शाजापुर-62 दुकानों का 19 समूहों में ई-टेंडर से निष्पादन किया जाएगा।
शाजापुर- जिले में नवीन आबकारी नीति 2026-27 के तहत 62 दुकानों का 19 समूहों में ई-टेंडर से निष्पादन होगा।उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़न दस्ता उज्जैन हर्षवर्धन राय और जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर निधि जैन ने इस संबंध में बैठक आयोजित की।
बैठक में नवीन आबकारी नीति के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें दुकानों के परिसीमन संबंधी समस्याओं और ऑनलाइन सिस्टम को और आगे ईज ऑफ डूइंग के अंतर्गत लाने पर चर्चा हुई। उपायुक्त राय ने कार्यपालिक स्टाफ को नवीन आबकारी नीति के विशेष बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जिले की समस्त मदिरा दुकानों के निष्पादन करवाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यपालिक स्टाफ में बबीता शिंदे, पंकज जैन, सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, महेंद्र परमार तथा वर्तमान एवं पूर्व अनुज्ञप्तिधारियों में रामवीर सिकरवार, अजेंद्र सिंह सिकरवार, ज्ञानेंद्र सिंह सिकरवार, जगत सिंह, संदीप जादौन, विपिन वर्मा उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें