संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शाजापुर-62 दुकानों का 19 समूहों में ई-टेंडर से निष्पादन किया जाएगा।

चित्र
 शाजापुर-62 दुकानों का 19 समूहों में ई-टेंडर से निष्पादन किया जाएगा। शाजापुर- जिले में नवीन आबकारी नीति 2026-27 के तहत 62 दुकानों का 19 समूहों में ई-टेंडर से निष्पादन होगा।उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़न दस्ता उज्जैन हर्षवर्धन राय और जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर निधि जैन ने इस संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में नवीन आबकारी नीति के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें दुकानों के परिसीमन संबंधी समस्याओं और ऑनलाइन सिस्टम को और आगे ईज ऑफ डूइंग के अंतर्गत लाने पर चर्चा हुई। उपायुक्त राय ने कार्यपालिक स्टाफ को नवीन आबकारी नीति के विशेष बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जिले की समस्त मदिरा दुकानों के निष्पादन करवाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालिक स्टाफ में बबीता शिंदे, पंकज जैन, सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, महेंद्र परमार तथा वर्तमान एवं पूर्व अनुज्ञप्तिधारियों में रामवीर सिकरवार, अजेंद्र सिंह सिकरवार, ज्ञानेंद्र सिंह सिकरवार, जगत सिंह, संदीप जादौन, विपिन वर्मा उपस्थित थे।

भोपाल- कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों के इंटरव्यू संपन्न, जल्द होगी नियुक्ति।

चित्र
 भोपाल- कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों के इंटरव्यू संपन्न, जल्द होगी नियुक्ति।  दो दिवसीय चयन प्रक्रिया में 250 से अधिक कार्यकर्ता शामिल, चर्चा के बाद जारी होगी जिला अध्यक्षों की सूची भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों के चयन हेतु साक्षात्कार राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित किए गए। इन साक्षात्कारों में प्रदेश भर से लगभग ढाई सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने-अपने जिलों के प्रतिनिधित्व के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक और एससी विभाग के प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी विशेष रूप से शामिल रहे। पैनल ने सभी अभ्यर्थियों से संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक कार्य, दलित समाज के मुद्दों पर कार्य तथा पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़े प्रश्न पूछे। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी से विस्त...

भोपाल- उमंग सिंघार का अपमान नहीं बल्कि समस्त आदिवासी और दलित वर्ग का अपमान है :-प्रदीप अहिरवार।

चित्र
भोपाल- उमंग सिंघार का अपमान नहीं बल्कि समस्त आदिवासी और दलित वर्ग का अपमान है :-प्रदीप अहिरवार।  लोकतंत्र की हत्या जारी है :- भगवती प्रसाद चौधरी  भोपाल-मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा के सदन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति “औकात में रहो” जैसी आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में आज अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में थाना टी.टी. नगर, भोपाल में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत की और तस्वीर जलाई | इस अवसर पर माननीय भगवती प्रसाद चौधरी जी (प्रदेश प्रभारी अनुसूचित जाति विभाग म प्र ) भी मुख्य रूप से मौजूद रहें | नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आदिवासी समाज से आते हैं। सदन जैसे गरिमामय मंच पर इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का घोर अपमान है। यह बयान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इस अवसर पर विभाग के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें | प्रदीप अहिरवार ने...

धार-अंजड़ में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का जिला स्तरीय समारोह संपन्न।

चित्र
   धार-अंजड़ में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का जिला स्तरीय समारोह संपन्न।  धार-अंजड़ में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के तत्वावधान में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान एवं पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़वानी जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने कहा कि एआईजे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन है। संगठन देशभर में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है और 575 से अधिक जिलों में इसकी इकाइयाँ सक्रिय हैं। कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सैकड़ों पत्रकारों का सम्मान किया गया और संगठन की एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता पर चर्चा हुई।