देवास- जिले की एकमात्र महिला सोनोलॉजिस्ट का फूटा गुस्सा: 3 साल से जिला अस्पताल में सोनोग्राफी पर ताला, तुष्टिकरण की घटिया राजनीति का सीधा आरोप
देवास- जिले की एकमात्र महिला सोनोलॉजिस्ट का फूटा गुस्सा: 3 साल से जिला अस्पताल में सोनोग्राफी पर ताला, तुष्टिकरण की घटिया राजनीति का सीधा आरोप महिला डॉक्टर बोलीं - सरकारी ट्रेनिंग भी बेकार, गरीब गर्भवती महिलाओं को सुविधा से रोका, 30 किमी दूर भेजने का दबाव बनाया --- देवास, 23 मई 2026 | भूदर्शन न्यूज देवास जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की सच्चाई सामने आ गई है। जिले की एकमात्र महिला सोनोलॉजिस्ट ने 3 साल की चुप्पी तोड़ते हुए सिस्टम पर बड़ा हमला बोला है। महिला डॉक्टर ने सीधा आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की घटिया राजनीति के कारण उन्हें जिला अस्पताल में सोनोग्राफी नहीं करने दी गई। डॉक्टर ने कहा कि शासन से लाखों रुपये खर्च कर उन्हें सोनोग्राफी की ट्रेनिंग दिलाई गई। मकसद था कि जिले की गरीब गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी मिले। लेकिन 3 साल से अस्पताल में उन्हें मशीन छूने तक नहीं दी गई। सबसे शर्म की बात ये है कि महिला होने के बाद भी महिला डॉक्टर को महिलाओं के लिए काम करने से रोका गया। डॉक्टर का आरोप है कि कुछ लोग जानबूझकर नहीं चाहते कि सरकारी अस्पताल में ज्यादा सोनोग्राफी हो, ताकि...