संदेश

भोपाल: 'बागरी' जाति प्रमाण-पत्र जांच के लिए 6 जुलाई को छानबीन समिति की बैठक, प्रतिमा बागरी को समन

 भोपाल: 'बागरी' जाति प्रमाण-पत्र जांच के लिए 6 जुलाई को छानबीन समिति की बैठक, प्रतिमा बागरी को समन  भोपाल, 30 जून 2026 आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास, मध्य प्रदेश ने सतना जिले की श्रीमती प्रतिमा बागरी को राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय छानबीन समिति के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।   जारी पत्र क्रमांक 1194/1195 दिनांक 30.06.2026 के अनुसार, 'बागरी' अनुसूचित जाति के संदेहास्पद जाति प्रमाण-पत्र की जांच के लिए गठित समिति की बैठक 06 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे वल्लभ भवन स्थित कक्ष क्रमांक-312, मंत्रालय ब्लॉक-01 में होगी।   समिति ने श्रीमती प्रतिमा बागरी, ग्राम हरदुआ महोल, जिला सतना को 1950 की स्थिति में सतना जिले का निवासी होने और 'बागरी' अनुसूचित जाति का सदस्य होने संबंधी साक्ष्यों व अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।   पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर सतना को भी भेजी गई है। कलेक्टर को निर्देश हैं कि सूचना तामील कराकर पावती भिजवाएं और गांव-मोहल्ले में डोंडी या अन्य साधनों से आम सूचना का प्रचार-प्रसार कराएं, ताकि कोई व्यक्ति या संगठन आवेदक के ...

देवास- जिले की एकमात्र महिला सोनोलॉजिस्ट का फूटा गुस्सा: 3 साल से जिला अस्पताल में सोनोग्राफी पर ताला, तुष्टिकरण की घटिया राजनीति का सीधा आरोप

देवास-   जिले की एकमात्र महिला सोनोलॉजिस्ट का फूटा गुस्सा: 3 साल से जिला अस्पताल में सोनोग्राफी पर ताला, तुष्टिकरण की घटिया राजनीति का सीधा आरोप महिला डॉक्टर बोलीं - सरकारी ट्रेनिंग भी बेकार, गरीब गर्भवती महिलाओं को सुविधा से रोका, 30 किमी दूर भेजने का दबाव बनाया --- देवास, 23 मई 2026 | भूदर्शन न्यूज देवास जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की सच्चाई सामने आ गई है। जिले की एकमात्र महिला सोनोलॉजिस्ट ने 3 साल की चुप्पी तोड़ते हुए सिस्टम पर बड़ा हमला बोला है। महिला डॉक्टर ने सीधा आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की घटिया राजनीति के कारण उन्हें जिला अस्पताल में सोनोग्राफी नहीं करने दी गई। डॉक्टर ने कहा कि शासन से लाखों रुपये खर्च कर उन्हें सोनोग्राफी की ट्रेनिंग दिलाई गई। मकसद था कि जिले की गरीब गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी मिले। लेकिन 3 साल से अस्पताल में उन्हें मशीन छूने तक नहीं दी गई। सबसे शर्म की बात ये है कि महिला होने के बाद भी महिला डॉक्टर को महिलाओं के लिए काम करने से रोका गया। डॉक्टर का आरोप है कि कुछ लोग जानबूझकर नहीं चाहते कि सरकारी अस्पताल में ज्यादा सोनोग्राफी हो, ताकि...

नई दिल्ली- भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बड़ा झटका: एक हफ्ते में 8.09 अरब डॉलर की गिरावट, 688.89 अरब डॉलर पर पहुंचा

 नई दिल्ली- भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बड़ा झटका: एक हफ्ते में 8.09 अरब डॉलर की गिरावट, 688.89 अरब डॉलर पर पहुंचा RBI के ताजा आंकड़े जारी, डॉलर के मुकाबले रुपए को संभालने में खर्च हुआ खजाना --- नई दिल्ली, 22 मई 2026 | भूदर्शन न्यूज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार के ताजा आंकड़े जारी किए। 16 मई 2026 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले 9 मई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 696.98 अरब डॉलर था। एक हफ्ते में आई यह बड़ी गिरावट का सबसे बड़ा कारण RBI का डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट रोकने के लिए दखल देना माना जा रहा है। क्यों आई गिरावट? 1. RBI का दखल: रुपए को 84 के स्तर से नीचे जाने से रोकने के लिए RBI ने डॉलर बेचे। 2. विदेशी मुद्रा संपत्ति में कमी: विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा यानी FCA 7.1 अरब डॉलर घटकर 604.6 अरब डॉलर रह गया। 3. सोने के भंडार में भी गिरावट: देश का सोने का भंडार 96.9 करोड़ डॉलर घटकर 60.94 अरब डॉलर पर आ गया। लगातार दूसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में गि...

उज्जैन-मालवांचल तोरण" अखबार का हुआ शुभारंभ

चित्र
उज्जैन *"मालवांचल तोरण" अखबार का हुआ शुभारंभ* निर्मल सरकार उज्जैन_मुख्य अतिथि रहे उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव_ शुक्रवार शाम 6:00 बजे उज्जैन तरणताल प्रेस क्लब में मासिक समाचार पत्र _मालवांचल तोरण_ का शुभारंभ हुआ। *मुख्य अतिथि नंदलाल यादव बोले:* "क्षेत्रीय पत्रकारिता लोकतंत्र का आधार है। मालवा अंचल को एक सशक्त मंच की जरूरत थी। मुझे विश्वास है मालवांचल तोरण निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करेगा।" *संपादक निर्मल सोलंकी का ऐलान:* "मालवांचल तोरण सिर्फ अखबार नहीं, मालवा की जनता की बुलंद आवाज़ बनेगा। किसान, युवा, व्यापार, संस्कृति और आयुर्वेद को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है। गांव-गांव की खबर, बिना किसी दबाव के, लोगों तक पहुंचाएंगे।" *पहला अंक:* 'पीएम मोदी की अपील का सीएम ने किया पालन' विशेष रिपोर्ट के साथ प्रकाशित। समारोह में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शाजापुर-नरेंद्र कुमार रिणवां प्रबंध संपादक, नंदकिशोर पाटिल स्टेट हेड मनोनीत

चित्र
 शाजापुर-नरेंद्र कुमार रिणवां प्रबंध संपादक, नंदकिशोर पाटिल स्टेट हेड मनोनीत   भूदर्शन न्यूज का विस्तार, नई नियुक्तियों की घोषणा ।  शाजापुर, 13 मई 2026 | बुधवार | भूदर्शन न्यूज   शाजापुर-भूदर्शन न्यूज के विस्तार के क्रम में मंगलवार को में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।   श्री नरेंद्र कुमार रिणवां को भूदर्शन न्यूज का प्रबंध संपादक मनोनीत किया गया है। वहीं श्री नंदकिशोर पाटिल को मध्य प्रदेश का स्टेट हेड बनाया गया है।   नियुक्ति की घोषणा के बाद उपस्थित इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।   इस अवसर पर भूदर्शन न्यूज के संपादक निर्मल सरकार, प्रवीण विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।   पदाधिकारियों के विचार   1. निर्मल सरकार, संपादक भूदर्शन न्यूज:   भूदर्शन न्यूज का उद्देश्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना और विकासात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना ...

शाजापुर - खाद का खेल: सिस्टम में सेंध, 35 बोरी का हिसाब गोल

चित्र
 शाजापुर - खाद का खेल: सिस्टम में सेंध, 35 बोरी का हिसाब गोल POS पर माल निकला, ई-टोकन पर सन्नाटा  शाजापुर - यूरिया घोटाला उजागर 1.755 MT यूरिया बिना एंट्री बंटी | पैक्स मैनेजर की कुर्सी गई | कलेक्टर बोले - अब बख्शेंगे नहीं   शाजापुर, 12 मई 2026 | भूदर्शन न्यूज   सरकार का सिस्टम बोलता है एक-एक दाने का हिसाब, लेकिन जमीन पर खेल कुछ और ही चल रहा है। शाजापुर जिले की पैक्स समिति कांजा ने ई-विकास प्रणाली को ठेंगा दिखाकर 35 बोरी यूरिया का बंटवारा कर दिया। खेल पकड़ा कैसे गया - ये समझिए:   10 मई 2026 को पैक्स कांजा की POS मशीन चिल्लाकर बोली - 27.9 MT यूरिया बिकी।   लेकिन जब ई-विकास पोर्टल का ई-टोकन रजिस्टर खुला तो वहां सिर्फ 26.145 MT यूरिया का ही जिक्र था।   हिसाब का गणित: 27.9 - 26.145 = 1.755 MT यूरिया गायब।   एक बोरी = 50 किलो, यानी 35 बोरी यूरिया बिना सरकारी एंट्री के निकल गई।   सवाल सीधा है: ये 35 बोरी गई कहां? किसान को मिली या दुकानदार के गोदाम में पहुंच गई?   पैक्स कांजा के समिति प्रबंधक को तत्काल प्...

शाजापुर- गेहूं खरीदी में भीड़ से राहत: अब स्लॉट ट्रांसफर कर सकेंगे किसान - कलेक्टर

चित्र
 शाजापुर- गेहूं खरीदी में भीड़ से राहत: अब स्लॉट ट्रांसफर कर सकेंगे किसान - कलेक्टर 7 उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, बोलीं - समय पर हो भुगतान, तिरपाल-तौल कांटे बढ़ाएं *शाजापुर- कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शनिवार को *करजू, दुधाना, मोहना, चौमा, बुड़लाय, दुपाड़ा, खेरखेड़ी* गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।  *बड़ी घोषणा:* जिन केंद्रों पर ज्यादा भीड़ है, वहां के किसान *ई-उपार्जन पोर्टल* का स्लॉट *नजदीकी कम भीड़ वाले केंद्र* पर *जिला आपूर्ति अधिकारी* से ट्रांसफर करा सकेंगे। *सख्त निर्देश:* वर्षा से बचाव को *तिरपाल* रखें, *तौल कांटे बढ़ाएं*, *समय पर भुगतान* करें। *पैक्स मोहना* में गलत छपाई वाले बारदाने पर *प्रबंधक को नोटिस* के निर्देश। *निरीक्षण में SDM मनीषा वास्कले, उपायुक्त सहकारिता ओपी गुप्ता* कोमल डहाके समेत अधिकारी मौजूद रहे। _

शाजापुर- गेहूं खरीदी में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 3 समिति प्रबंधकों का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश | पातोली में फिर किसान परेशान।

 शाजापुर- गेहूं खरीदी में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 3 समिति प्रबंधकों का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश | पातोली में फिर किसान परेशान। शाजापुर, 4 मई 2026 | भूदर्शन न्यूज़ शाजापुर- गेहूं उपार्जन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सख्त एक्शन लिया है। कलेक्टर ने उपायुक्त सहकारिता ओपी गुप्ता को तीन समिति प्रबंधकों का 07-07 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कहां-कहां हुई कार्रवाई? 1. रुचि वेयरहाउस पैक्स पातोली 2. सप्तेश्वर वेयरहाउस पैक्स बिजाना   3. मार्केटिंग सोसायटी शाजापुर क्या है मामला?   इन तीनों उपार्जन केंद्रों पर निर्धारित समय पर गेहूं खरीदी शुरू नहीं की गई। किसान सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन तौल कांटा देर से चालू हुआ। इससे किसानों को भारी परेशानी हुई। पातोली में फिर वही कहानी  गौरतलब है कि रुचि वेयरहाउस पातोली केंद्र पर पहले भी किसानों का गेहूं नहीं तौलने की शिकायतें आ चुकी हैं। पिछले हफ्ते भी किसानों ने आरोप लगाया था कि स्लॉट बुक होने के बावजूद उन्हें "सर्वर डाउन" बोलकर लौटा दिया गया। सर्वेयर ने गेहूं का सैंपल फेल कर दिय...

शाजापुर-पत्रकारिता के 6 दशक: शाजापुर के वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र रिणवा ने मनाई 'षष्ठिपूर्ति', दैनिक नर्मदा की पुकार के जिला चीफ ब्यूरो को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

चित्र
  शाजापुर-पत्रकारिता के 6 दशक: शाजापुर के वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र रिणवा ने मनाई 'षष्ठिपूर्ति', दैनिक नर्मदा की पुकार के जिला चीफ ब्यूरो को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता 60 साल का सफर पूरा, रिणवा बोले- "यह प्रेम, समर्पण और साझा यादों का जश्न है" | शाजापुर, 3 मई 2026 | भूदर्शन न्यूज़ |  विशेष रिपोर्ट निर्मल सरकार शाजापुर जिले की पत्रकारिता जगत के स्तंभ, दैनिक समाचार पत्र 'नर्मदा की पुकार' के जिला चीफ ब्यूरो एवं यूट्यूब चैनल संचालक वरिष्ठ पत्रकार *नरेन्द्र रिणवा* ने रविवार को अपना 60वां जन्मदिन 'षष्ठिपूर्ति' के रूप में धूमधाम से मनाया। हिंदू परंपरा में 60वां जन्मदिन 'षष्ठिपूर्ति' कहलाता है - इसे जीवन के अनुभव, संघर्ष और सफलता के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस उम्र तक व्यक्ति आध्यात्मिक पथ की ओर अग्रसर होता है। रिणवा जी ने इस खास मौके पर कहा, _"साठ साल का सफर, मसलन मेरे जीवन के अटूट विश्वास की संघर्षमय कहानी अर्थात आधुनिक युग की हैप्पी डायमंड जुबली! यह अवसर न केवल लंबी आयु का प्रतीक है, बल्कि जीवन के छह दशकों के अनुभवों, संघर्...

शाजापुर- पतोली सर्वेयर ने ‘अमानक’ बताकर रोका गेहूं, लिखित पर्ची तक नहीं दी।

 शाजापुर- 24 अप्रैल 2026 पतोली में MSP पर गेहूं बेचना मुश्किल, 5 घंटे लाइन में किसान सर्वेयर ने ‘अमानक’ बताकर रोका गेहूं, लिखित पर्ची तक नहीं दी शाजापुर-पतोली उपार्जन केंद्र पर गुरूवार को किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्लॉट लेकर पहुंचे किसानों का आरोप है कि सर्वेयर ने कंकड़-नमी का हवाला देकर 5 घंटे तक तुलाई रोक दी। किसान मलखान सिंह, ग्राम भीलवाड़ा ने बताया, _“9 बजे से 5 बजे तक बैठे रहे। न छलनी मिली, न पर्ची। सर्वेयर बोलता है खुद साफ करो।”_  नियम क्या है: ई-उपार्जन नीति के तहत नमी 12% व कंकड़-मिट्टी 1% से ज्यादा होने पर ही गेहूं अमानक माना जाता है। अमानक घोषित करने पर सर्वेयर को प्रतिशत सहित लिखित कारण देना अनिवार्य है। साथ ही किसान के मांगने पर तीन बार सैंपल जांच व केंद्र पर सफाई की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना नियम है। किसानों ने जिला प्रशासन से व्यवस्था सुधारने एवं की गई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।