संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शाजापुर-किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 अप्रैल से डिजिटल होगा खाद वितरण ।

चित्र
  शाजापुर-किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 अप्रैल से डिजिटल होगा खाद वितरण ।  शाजापुर, 30 मार्च 2026। प्रदेश शासन द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम बनाने के उद्देश्य से ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से अब जिले में 01 अप्रैल 2026 से शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण किया जाएगा। उपसंचालक कृषि आर.एल. जामरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था पहले 01 अक्टूबर 2025 से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी, जिसे सफल क्रियान्वयन के बाद 10 जनवरी 2026 से पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिले की सभी सहकारी समितियां, डबल लॉक केंद्र, मार्केटिंग सोसायटी, एमपी एग्रो विक्रय केंद्र तथा निजी उर्वरक विक्रेता ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही खाद का वितरण करेंगे। यह प्रणाली उर्वरक वितरण में कालाबाजारी पर रोक, मांग-आपूर्ति का संतुलन, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और किसानों के समय की बचत सुनिश्चित करेगी। साथ ही यह किसानों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में इस प्रणाली के प्रभावी संचालन ...

उज्जैन- मासूम से नाबालिगों ने की दरिंदगी, बुजुर्गों ने दिया साथ

चित्र
उज्जैन- मासूम से नाबालिगों ने की दरिंदगी, बुजुर्गों ने दिया साथ उज्जैन- झारड़ा क्षेत्र में मासूम बालिका के साथ दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध में बुजुर्गों और युवाओं ने सहयोग किया। चार दिन खौफ में रहने के बाद पीडि़ता ने चुप्पी तोड़ी और पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वारदात 24 मार्च की है। पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। यहां दो नाबालिगों ने एक नाबालिग लड़की (करीब 11 साल) का न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया बल्कि वीडियो भी बना लिया। इस घटना में गांव के ही बुजुर्ग और युवक ने सहयोग किया। घटना के बाद पीडि़ता इतनी भयभीत थी कि उसने चार दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार को साहस जुटाकर परिजनों के साथ झारड़ा थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। टीआई आनंद भाबोर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट व वीडियो बनाने के कारण आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया हैं। टीआई भाबोर ने बताया कि रविवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वयस्कों को ज...

दिल्ली-एआईजे का विस्तार पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए बुलंद आवाज।

चित्र
 दिल्ली-एआईजे का विस्तार पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए बुलंद आवाज। नई दिल्ली- पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, गिरते नैतिक मानदंडों और फील्ड में कार्यरत पत्रकारों के सामने बढ़ती चुनौतियों के बीच भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने देश की राजधानी से एक सशक्त और स्पष्ट संदेश दिया है। उत्तम नगर स्थित ‘हकीकत आप तक’ न्यूज़ कार्यालय में आयोजित दिल्ली प्रदेश की मासिक बैठक महज एक औपचारिक आयोजन नहीं रही, बल्कि यह पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा हेतु एक ठोस कार्ययोजना का आधार बनी। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का केंद्रीय विषय संगठनात्मक मजबूती, जवाबदेही और सक्रियता रहा। वरिष्ठ पत्रकारों और विभिन्न समाचार पत्रों के संपादकों की गरिमामयी उपस्थिति ने यह संकेत दिया कि अब पत्रकार अपने अधिकारों और सुरक्षा के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता करने के मूड में नहीं हैं। प्रमुख विमर्श: पहचान से आगे, सशक्तिकरण की दिशा में कदम बैठक में दिल्ली के सभी 11 जिलों में संगठनात्मक विस्तार, कार्यकारिणी गठन और नियमित संवाद प्रणाली को मजबूत करने पर सहमति बनी। प्रदेश ...

चित्तौड़गढ़ - भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की गरिमामयी बैठक: संगठन विस्तार को मिला नया आयाम, पत्रकार एकजुटता का सशक्त संदेश।

चित्र
  चित्तौड़गढ़ - भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की गरिमामयी बैठक: संगठन विस्तार को मिला नया आयाम, पत्रकार एकजुटता का सशक्त संदेश। भूदर्शन न्यूज डेस्क चित्तौड़गढ़- भारतीय पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण, गरिमामयी एवं ऊर्जा से परिपूर्ण बैठक शुक्रवार को शहर स्थित रितुराज वाटिका में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार जोटा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में चित्तौड़गढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से आए वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता और मजबूती को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा। इसी क्रम में जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संगठनात्मक विस्तार हेतु ठोस एवं दूरगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार जोटा ने अपने संबोधन में संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AIJ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज और अधिकारों की रक्षा का सशक्त मंच है। उन्...

शाजापुर- एआईजे का विस्तार, निर्मल कुमार सरकार बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष।

चित्र
  शाजापुर- एआईजे का विस्तार, निर्मल कुमार सरकार बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष।  शाजापुर। पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत संगठन भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे), मध्यप्रदेश द्वारा शाजापुर जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए श्री निर्मल कुमार सरकार को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा एवं सहमति से लिया गया है। श्री सरकार को यह जिम्मेदारी उनके पत्रकारिता अनुभव, सक्रियता एवं पत्रकार हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ओर मध्य प्रदेश  अध्यक्ष श्री राकेश साहू ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिले में संगठन को मजबूत करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) विगत कई वर्षों से पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए कार्यरत है। इस नियुक्ति के साथ ही शाजापुर जिले में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने ...

शाजापुर- 8वीं में 86.33% अंक लाकर आलिया खान ने बढ़ाया स्कूल व नगर का मान।

चित्र
शाजापुर- 8वीं में 86.33% अंक लाकर आलिया खान ने बढ़ाया स्कूल व नगर का मान।   शाजापुर- हिंगलाज बाल विहार हाई स्कूल, मक्सी की होनहार छात्रा कुमारी आलिया खान ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 518 अंक (86.33%) प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे नगर में खुशी और गर्व का माहौल है। आलिया खान बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने समय-समय पर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों जैसे ड्राइंग, सिंगिंग और डांसिंग प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय भाग लिया है और कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। उनकी मेहनत और लगन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अपना अधिकांश समय पढ़ाई में ही समर्पित करती हैं। आलिया का सपना है कि वे आगे चलकर डॉक्टर बनें और समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करें। इस उत्कृष्ट सफलता पर हिंगलाज बाल विहार हाई स्कूल के समस्त स्टाफ, परिवारजन एवं मोहल्लेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आलिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शाजापुर-अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस को मिली सफलता।

चित्र
  शाजापुर-अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस को मिली सफलता।   शाजापुर- जिले की मक्सी पुलिस ने हत्या के एक अंधे मामले का महज 24 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को सूचना मिली कि राकेश पिता रामप्रसाद कुंभकार, निवासी झोंकर रोड मक्सी, की अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई मारपीट में गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान इंदौर के एमवाय अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना मक्सी में मर्ग क्रमांक 06/2026 दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम से निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक राकेश कुंभकार महावीर ब्रिक्स कंपनी, झोंकर रोड मक्सी में काम करता था और कंपनी द्वारा दिए गए कमरे में अपन...

शाजापुर- पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी।

चित्र
  शाजापुर- पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी।  भूदर्शन न्यूज डेस्क शाजापुर- पैक्स (सहकारी संस्थाओं) में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर एक बार फिर नाराजगी सामने आई है। मध्य प्रदेश सहकारी संस्था कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष लखन कुंभकार एवं अन्य पदाधिकारियों ने कलेक्टर ऋजु बाफना, उपायुक्त सहकारिता तथा जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक के पत्र क्रमांक/साख/विधि/2025/1993, दिनांक 22 सितंबर 2025 के संदर्भ में आयोजित बैठक के बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। महासंघ के अनुसार, उक्त बैठक में विभिन्न मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन निर्णयों का पालन धरातल पर नहीं हो सका। 🔴 ये हैं प्रमुख लंबित मांगें 🔹 वेतन वृद्धि एवं नियमित भुगतान कर्मचारियों को कलेक्टर दर से अधिक वेतन अक्टूबर 2023 से देने तथा हर माह नियमित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया था, जो अब तक लागू नहीं हुआ है। 🔹 विक्रेताओं का बकाया भु...

शुजालपुर-तेज रफ्तार ने ली दो जानें, देहंडी जोड़ पर कार-बाइक टक्कर।

चित्र
  शुजालपुर-तेज रफ्तार ने ली दो जानें, देहंडी जोड़ पर कार-बाइक टक्कर।  शुजालपुर- शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर शनिवार दोपहर देहंडी जोड़ के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार मुकेश पिता ओमप्रकाश गिर निवासी आस्था संगम मंदिर और संतोष गिर पिता मूल गिर निवासी ग्राम आयरिया मुंडला आपस में रिश्ते में साढ़ू थे। दोनों किसी काम से अकोदिया गए थे और रानोगंज स्थित ससुराल में भोजन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहंडी जोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मुकेश का 17 वर्षीय बेटा अनमोल गिर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसे अभी तक अपने पिता और मौसा की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों के अनुसार, मृतक मुकेश के ससुराल पक्ष में शादी की तैयारियाँ चल ...

भोपाल-गैस बुकिंग के 25 दिन नियम से खुला बड़ा खेल!

चित्र
  भोपाल-गैस बुकिंग के 25 दिन नियम से खुला बड़ा खेल! उपभोक्ताओं के नाम पर पहले से हो रही थी सिलेंडर बुकिंग? “Already Booked” संदेश से मचा हड़कंप, गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।  भोपाल-भूदर्शन न्यूज डेस्क सरकार द्वारा एलपीजी गैस रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिनों की समय सीमा लागू किए जाने के बाद कई स्थानों पर गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यह नियम गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया था। लेकिन नियम लागू होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि जब उन्होंने नया सिलेंडर बुक करने का प्रयास किया तो सिस्टम में “Already Booked” संदेश दिखाकर बुकिंग स्वीकार नहीं की गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पिछले कई सप्ताह से सिलेंडर नहीं लिया था, फिर भी सिस्टम में बुकिंग पहले से दर्ज दिखाई दे रही है। इस स्थिति के कारण कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई और लोगों ने एजेंसी संचालकों से जवाब मांगा। कुछ स्थानों पर विवाद और हंगामे की स्थिति भी देखी गई। उपभोक्ताओं और सामाजिक...