धार-अंजड़ में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का जिला स्तरीय समारोह संपन्न।
धार-अंजड़ में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का जिला स्तरीय समारोह संपन्न।
धार-अंजड़ में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के तत्वावधान में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान एवं पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़वानी जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने कहा कि एआईजे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन है। संगठन देशभर में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है और 575 से अधिक जिलों में इसकी इकाइयाँ सक्रिय हैं।
कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सैकड़ों पत्रकारों का सम्मान किया गया और संगठन की एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता पर चर्चा हुई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें