शाजापुर-किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 अप्रैल से डिजिटल होगा खाद वितरण ।

 शाजापुर-किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 अप्रैल से डिजिटल होगा खाद वितरण । 



शाजापुर, 30 मार्च 2026।

प्रदेश शासन द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम बनाने के उद्देश्य से ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से अब जिले में 01 अप्रैल 2026 से शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण किया जाएगा।

उपसंचालक कृषि आर.एल. जामरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था पहले 01 अक्टूबर 2025 से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी, जिसे सफल क्रियान्वयन के बाद 10 जनवरी 2026 से पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब जिले की सभी सहकारी समितियां, डबल लॉक केंद्र, मार्केटिंग सोसायटी, एमपी एग्रो विक्रय केंद्र तथा निजी उर्वरक विक्रेता ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही खाद का वितरण करेंगे।

यह प्रणाली उर्वरक वितरण में कालाबाजारी पर रोक, मांग-आपूर्ति का संतुलन, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और किसानों के समय की बचत सुनिश्चित करेगी। साथ ही यह किसानों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिले में इस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पटवारी, समिति प्रबंधक, सचिव, ग्राम सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी एवं निजी विक्रेताओं को टोकन जनरेशन और संचालन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।

ई-विकास पोर्टल पर विशेष श्रेणियों के किसानों जैसे—

सिकमी/बटाईदार, ट्रस्ट, पट्टाधारी, नामित/नॉमिनी किसान, मृतक या नामांतरण प्रक्रियाधीन, वृद्ध एवं दिव्यांग किसानों के लिए भी टोकन जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उपसंचालक कृषि ने सभी किसान बंधुओं से अपील की है कि वे इस डिजिटल व्यवस्था का अधिकतम उपयोग करें और अपनी फसलों की आवश्यकता के अनुसार संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाजापुर- पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी।

शाजापुर-झौंकर में गूंजा ‘जय भीम’, ऐतिहासिक चल समारोह के साथ मनाई गई भव्य जयंती।

भोपाल-गैस बुकिंग के 25 दिन नियम से खुला बड़ा खेल!