शाजापुर- 8वीं में 86.33% अंक लाकर आलिया खान ने बढ़ाया स्कूल व नगर का मान।

शाजापुर- 8वीं में 86.33% अंक लाकर आलिया खान ने बढ़ाया स्कूल व नगर का मान। 




 शाजापुर-

हिंगलाज बाल विहार हाई स्कूल, मक्सी की होनहार छात्रा कुमारी आलिया खान ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 518 अंक (86.33%) प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे नगर में खुशी और गर्व का माहौल है।

आलिया खान बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने समय-समय पर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों जैसे ड्राइंग, सिंगिंग और डांसिंग प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय भाग लिया है और कई बार सम्मानित हो चुकी हैं।

उनकी मेहनत और लगन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अपना अधिकांश समय पढ़ाई में ही समर्पित करती हैं। आलिया का सपना है कि वे आगे चलकर डॉक्टर बनें और समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।

इस उत्कृष्ट सफलता पर हिंगलाज बाल विहार हाई स्कूल के समस्त स्टाफ, परिवारजन एवं मोहल्लेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आलिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाजापुर- पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी।

शाजापुर-झौंकर में गूंजा ‘जय भीम’, ऐतिहासिक चल समारोह के साथ मनाई गई भव्य जयंती।

भोपाल-गैस बुकिंग के 25 दिन नियम से खुला बड़ा खेल!