शुजालपुर-तेज रफ्तार ने ली दो जानें, देहंडी जोड़ पर कार-बाइक टक्कर।
शुजालपुर-तेज रफ्तार ने ली दो जानें, देहंडी जोड़ पर कार-बाइक टक्कर।
शुजालपुर- शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर शनिवार दोपहर देहंडी जोड़ के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार मुकेश पिता ओमप्रकाश गिर निवासी आस्था संगम मंदिर और संतोष गिर पिता मूल गिर निवासी ग्राम आयरिया मुंडला आपस में रिश्ते में साढ़ू थे। दोनों किसी काम से अकोदिया गए थे और रानोगंज स्थित ससुराल में भोजन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहंडी जोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मुकेश का 17 वर्षीय बेटा अनमोल गिर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसे अभी तक अपने पिता और मौसा की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
परिजनों के अनुसार, मृतक मुकेश के ससुराल पक्ष में शादी की तैयारियाँ चल रही थीं। इसी सिलसिले में वे अकोदिया से शादी का सामान खरीदने गए थे और रानोगंज स्थित ससुराल में भोजन करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला जांच में लिया। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए और वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। पुलिस कार के चालक और वाहन के मालिक की पहचान करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें