शाजापुर-अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस को मिली सफलता।
शाजापुर-अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस को मिली सफलता।
शाजापुर- जिले की मक्सी पुलिस ने हत्या के एक अंधे मामले का महज 24 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को सूचना मिली कि राकेश पिता रामप्रसाद कुंभकार, निवासी झोंकर रोड मक्सी, की अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई मारपीट में गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान इंदौर के एमवाय अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना मक्सी में मर्ग क्रमांक 06/2026 दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम से निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक राकेश कुंभकार महावीर ब्रिक्स कंपनी, झोंकर रोड मक्सी में काम करता था और कंपनी द्वारा दिए गए कमरे में अपनी पत्नी आरती के साथ रहता था।
जांच में सामने आया कि राकेश शराब का आदी था और उसका अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इसी के चलते 18 मार्च 2026 की रात गुस्से में आकर उसकी पत्नी आरती ने सोते समय उसके सिर पर सीमेंट का पेवर ब्लॉक मारा और पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पत्नी आरती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त पेवर ब्लॉक और चाकू भी जब्त कर लिए गए हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय वर्मा, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह तोमर, उपनिरीक्षक विजय खत्री, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दीक्षित, संतोष रघुवंशी, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र बुंदेला, आरक्षक राजेश जाट, विरेंद्र शर्मा, हिरदेश दांगी, किरण लक्षकार, जगदीश मीणा, राहुल जाट, सुरेश मालवीय एवं महिला आरक्षक ऋतु पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें