शाजापुर- एआईजे का विस्तार, निर्मल कुमार सरकार बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष।
शाजापुर- एआईजे का विस्तार, निर्मल कुमार सरकार बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष।
शाजापुर। पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत संगठन भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे), मध्यप्रदेश द्वारा शाजापुर जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए श्री निर्मल कुमार सरकार को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा एवं सहमति से लिया गया है। श्री सरकार को यह जिम्मेदारी उनके पत्रकारिता अनुभव, सक्रियता एवं पत्रकार हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ओर मध्य प्रदेश
अध्यक्ष श्री राकेश साहू ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिले में संगठन को मजबूत करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) विगत कई वर्षों से पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए कार्यरत है। इस नियुक्ति के साथ ही शाजापुर जिले में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
नवनियुक्त पदाधिकारी का वक्तव्य:
श्री निर्मल कुमार सरकार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें