इंदौर: सीसी रोड के मूल्यांकन के बदले 15 हजार की रिश्वत लेती महिला उपयंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त का बड़ा एक्शन
इंदौर: सीसी रोड के मूल्यांकन के बदले 15 हजार की रिश्वत लेती महिला उपयंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त का बड़ा एक्शन
इंदौर- जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) की उपयंत्री *श्रीमती सावित्री मुवेल* को लोकायुक्त टीम ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।
क्या है पूरा मामला:
ग्राम पंचायत यशवंत नगर के सचिव *रमेशचंद्र चौहान* ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत *4.52 लाख रुपये* की लागत से सीसी रोड निर्माण कराया गया था। इस कार्य के भौतिक सत्यापन और माप पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करने के एवज में उपयंत्री द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
कैसे हुआ ट्रैप:
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक *राजेश सहाय* के निर्देशन में ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
कानूनी कार्रवाई और ट्रैप टीम:
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस सफल ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक *रेनू अग्रवाल, आशुतोष मिठास*, प्रधान आरक्षक *प्रमोद यादव*, आरक्षक *शैलेंद्र बघेल, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार* सहित महिला आरक्षक *गायत्री और अर्चना* शामिल रहीं।
लोकायुक्त की सख्त अपील:
लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत *लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत करें। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें