भोपाल: बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
भोपाल: बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
भोपाल, 5 अप्रैल 2026।
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती आज भोपाल में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री प्रभुदयाल जोहरे (जिलाध्यक्ष, ग्वालियर ग्रामीण), मुकेश बंसल (उपाध्यक्ष, प्रदेश अजा विभाग), नीरज चंडाले (जिलाध्यक्ष, शहर अजा विभाग), विनय मालवीय (जिलाध्यक्ष, ग्रामीण अजा विभाग), शुभम इंद्रासे, शुभम अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भी दलित, वंचित और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए उसी दृढ़ता से संघर्ष करने की आवश्यकता है।
उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि—
प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश, जिला एवं पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय, आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण हेतु लगातार आंदोलन और जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं।
युवाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी में आगे लाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें