शाजापुर- पतोली सर्वेयर ने ‘अमानक’ बताकर रोका गेहूं, लिखित पर्ची तक नहीं दी।

 शाजापुर-

24 अप्रैल 2026


पतोली में MSP पर गेहूं बेचना मुश्किल, 5 घंटे लाइन में किसान


सर्वेयर ने ‘अमानक’ बताकर रोका गेहूं, लिखित पर्ची तक नहीं दी


शाजापुर-पतोली उपार्जन केंद्र पर गुरूवार को किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्लॉट लेकर पहुंचे किसानों का आरोप है कि सर्वेयर ने कंकड़-नमी का हवाला देकर 5 घंटे तक तुलाई रोक दी।


किसान मलखान सिंह, ग्राम भीलवाड़ा ने बताया, _“9 बजे से 5 बजे तक बैठे रहे। न छलनी मिली, न पर्ची। सर्वेयर बोलता है खुद साफ करो।”_ 


नियम क्या है: ई-उपार्जन नीति के तहत नमी 12% व कंकड़-मिट्टी 1% से ज्यादा होने पर ही गेहूं अमानक माना जाता है। अमानक घोषित करने पर सर्वेयर को प्रतिशत सहित लिखित कारण देना अनिवार्य है। साथ ही किसान के मांगने पर तीन बार सैंपल जांच व केंद्र पर सफाई की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना नियम है।



किसानों ने जिला प्रशासन से व्यवस्था सुधारने एवं की गई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाजापुर- पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी।

शाजापुर-झौंकर में गूंजा ‘जय भीम’, ऐतिहासिक चल समारोह के साथ मनाई गई भव्य जयंती।

भोपाल-गैस बुकिंग के 25 दिन नियम से खुला बड़ा खेल!