गिरावट बाजार में नहीं,समझ में आई है।
गिरावट बाजार में नहीं,समझ में आई है।
रुपया आज भी गिरा है—पर खबर यह नहीं है।खबर यह है कि गिरते-गिरते भी वह सत्ता की गोद में सीधा खड़ा दिखाया जा रहा है।
वो कांपता है डॉलर के सामने,पर असली डर उसे रात के आठ बजे से लगता है—जब कोई फैसला उसकी औकात बदल देता है,और देश तालियाँ बजाता है।
कभी 62 पर था, तो “कमज़ोरी” का नारा बना,आज 95 पर है, तो “वैश्विक परिस्थितियाँ” आड़े आ गईं।सच वही है, बस बयान बदल गया है।
नोटबंदी में उसे शहीद बनाया गया,काले धन का योद्धा बताया गया—फिर चुपचाप वही रुपयाचुनाव के मौसम में नोटों की शक्ल में मुस्कुराने लगा।
विदेशी पैसा आता है, चला जाता है—रुपया हर बार थोड़ा और झुक जाता है।पर सरकार नहीं झुकती,क्योंकि उसे आंकड़ों से नहीं, नारों से ताकत मिलती है।
वित्त मंत्री दवा देती हैं,रिज़र्व बैंक सांसें गिनता है,और जनता—वो इलाज नहीं, इलाज का विज्ञापन देखती है।
रुपया कहता है—“मुझे डॉलर से मत तोलो,मुझे उस उंगली से तोलोजो ईवीएम का बटन दबाती है।”
क्योंकि असली गिरावट बाजार में नहीं,समझ में आई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें