भोपाल-: PCC में बाबासाहेब की 135वीं जयंती: प्रदीप अहिरवार ने भाजपा का ‘दोहरा चरित्र’ किया बेनकाब, बोले- “संविधान खत्म करने की साजिश‌।

 भोपाल-: PCC में बाबासाहेब की 135वीं जयंती: प्रदीप अहिरवार ने भाजपा का ‘दोहरा चरित्र’ किया बेनकाब, बोले- “संविधान खत्म करने की साजिश‌। 





भोपाल, 14 अप्रैल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। अनुसूचित जाति विभाग के कार्यक्रम में बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।


भाजपा का अंबेडकर प्रेम सिर्फ दिखावा” - प्रदीप अहिरवार


प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा, “आज बाबासाहेब के मूलमंत्र पर पहरा देने की जरूरत है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा नेताओं का बाबासाहेब का नाम लेना केवल राजनीतिक पाखंड और झूठा दिखावा है।”


ग्वालियर मूर्ति विवाद उठाया


अहिरवार ने आरोप लगाया, “भाजपा सरकारों के संरक्षण में बाबासाहेब की मूर्तियां खंडित की जा रही हैं। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में प्रतिमा लगने नहीं दी जा रही। इसके पीछे मनुवादी विचारधारा वाले लोग और भाजपा से जुड़े व्यक्तियों का हाथ है। ये सीधे बाबासाहेब का अपमान है।”


दलित बजट पर सवाल 

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार कागजों पर दलित उत्थान के लिए भारी-भरकम बजट दिखाती है, लेकिन हकीकत में दलितों के लिए इनके मन में खोट है। वो पैसा विकास पर खर्च होने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और भाजपा नेताओं की जेबों में जा रहा है।”


सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान

कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय मालवीय, शहर अध्यक्ष नीरज चंडाले, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, कन्हैया मोरे, शुभम इंद्रासे, आकाश चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस बाबासाहेब के संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाजापुर- पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी।

शाजापुर-झौंकर में गूंजा ‘जय भीम’, ऐतिहासिक चल समारोह के साथ मनाई गई भव्य जयंती।

भोपाल-गैस बुकिंग के 25 दिन नियम से खुला बड़ा खेल!