शाजापुर- गेहूं खरीदी में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 3 समिति प्रबंधकों का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश | पातोली में फिर किसान परेशान।

 शाजापुर- गेहूं खरीदी में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 3 समिति प्रबंधकों का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश | पातोली में फिर किसान परेशान।


शाजापुर, 4 मई 2026 | भूदर्शन न्यूज़


शाजापुर-

गेहूं उपार्जन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सख्त एक्शन लिया है। कलेक्टर ने उपायुक्त सहकारिता ओपी गुप्ता को तीन समिति प्रबंधकों का 07-07 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।


कहां-कहां हुई कार्रवाई?

1. रुचि वेयरहाउस पैक्स पातोली

2. सप्तेश्वर वेयरहाउस पैक्स बिजाना  

3. मार्केटिंग सोसायटी शाजापुर


क्या है मामला?  

इन तीनों उपार्जन केंद्रों पर निर्धारित समय पर गेहूं खरीदी शुरू नहीं की गई। किसान सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन तौल कांटा देर से चालू हुआ। इससे किसानों को भारी परेशानी हुई।


पातोली में फिर वही कहानी 

गौरतलब है कि रुचि वेयरहाउस पातोली केंद्र पर पहले भी किसानों का गेहूं नहीं तौलने की शिकायतें आ चुकी हैं। पिछले हफ्ते भी किसानों ने आरोप लगाया था कि स्लॉट बुक होने के बावजूद उन्हें "सर्वर डाउन" बोलकर लौटा दिया गया।

सर्वेयर ने गेहूं का सैंपल फेल कर दिया था। अब फिर समय पर खरीदी शुरू न करने पर प्रबंधक पर गाज गिरी है।


कलेक्टर बाफना ने साफ कहा है कि उपार्जन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को परेशान करने वाले अफसरों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाजापुर- पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी।

शाजापुर-झौंकर में गूंजा ‘जय भीम’, ऐतिहासिक चल समारोह के साथ मनाई गई भव्य जयंती।

भोपाल-गैस बुकिंग के 25 दिन नियम से खुला बड़ा खेल!