शाजापुर-पत्रकारिता के 6 दशक: शाजापुर के वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र रिणवा ने मनाई 'षष्ठिपूर्ति', दैनिक नर्मदा की पुकार के जिला चीफ ब्यूरो को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

 शाजापुर-पत्रकारिता के 6 दशक: शाजापुर के वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र रिणवा ने मनाई 'षष्ठिपूर्ति', दैनिक नर्मदा की पुकार के जिला चीफ ब्यूरो को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

60 साल का सफर पूरा, रिणवा बोले- "यह प्रेम, समर्पण और साझा यादों का जश्न है" |

शाजापुर, 3 मई 2026 | भूदर्शन न्यूज़ | 

विशेष रिपोर्ट निर्मल सरकार



शाजापुर जिले की पत्रकारिता जगत के स्तंभ, दैनिक समाचार पत्र 'नर्मदा की पुकार' के जिला चीफ ब्यूरो एवं यूट्यूब चैनल संचालक वरिष्ठ पत्रकार *नरेन्द्र रिणवा* ने रविवार को अपना 60वां जन्मदिन 'षष्ठिपूर्ति' के रूप में धूमधाम से मनाया।

हिंदू परंपरा में 60वां जन्मदिन 'षष्ठिपूर्ति' कहलाता है - इसे जीवन के अनुभव, संघर्ष और सफलता के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस उम्र तक व्यक्ति आध्यात्मिक पथ की ओर अग्रसर होता है।

रिणवा जी ने इस खास मौके पर कहा, _"साठ साल का सफर, मसलन मेरे जीवन के अटूट विश्वास की संघर्षमय कहानी अर्थात आधुनिक युग की हैप्पी डायमंड जुबली! यह अवसर न केवल लंबी आयु का प्रतीक है, बल्कि जीवन के छह दशकों के अनुभवों, संघर्षों और सफलताओं का उत्सव भी है। आप सभी के प्यार और स्नेह को पाकर मैं सचमुच बहुत खास महसूस हो रहा हूं।"_

पत्रकारिता का 6 दशक का सफर

प्रेस लिखे जैकेट, हाथ में माइक और माथे पर चंदन का तिलक - यही पहचान है नरेन्द्र रिणवा जी की। शाजापुर जिले में ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर सामाजिक सरोकार तक, हर मुद्दे को इन्होंने अपनी कलम से आवाज दी है। 'नर्मदा की पुकार' के माध्यम से जिले की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में इनका अहम योगदान रहा है।

*बधाइयों का तांता*

जन्मदिन के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकार साथियों ने रिणवा जी को शुभकामनाएं दीं।

*भू दर्शन न्यूज़ परिवार* की ओर से वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र रिणवा जी को 'षष्ठिपूर्ति' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों और यूं ही पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा करते रहै।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाजापुर- पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी।

शाजापुर-झौंकर में गूंजा ‘जय भीम’, ऐतिहासिक चल समारोह के साथ मनाई गई भव्य जयंती।

भोपाल-गैस बुकिंग के 25 दिन नियम से खुला बड़ा खेल!