शाजापुर-नरेंद्र कुमार रिणवां प्रबंध संपादक, नंदकिशोर पाटिल स्टेट हेड मनोनीत
शाजापुर-नरेंद्र कुमार रिणवां प्रबंध संपादक, नंदकिशोर पाटिल स्टेट हेड मनोनीत
भूदर्शन न्यूज का विस्तार, नई नियुक्तियों की घोषणा ।
शाजापुर, 13 मई 2026 | बुधवार | भूदर्शन न्यूज
शाजापुर-भूदर्शन न्यूज के विस्तार के क्रम में मंगलवार को में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।
श्री नरेंद्र कुमार रिणवां को भूदर्शन न्यूज का प्रबंध संपादक मनोनीत किया गया है। वहीं श्री नंदकिशोर पाटिल को मध्य प्रदेश का स्टेट हेड बनाया गया है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद उपस्थित इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर भूदर्शन न्यूज के संपादक निर्मल सरकार, प्रवीण विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों के विचार
1. निर्मल सरकार, संपादक भूदर्शन न्यूज:
भूदर्शन न्यूज का उद्देश्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना और विकासात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। नरेंद्र रिणवां जी और नंदकिशोर पाटिल जी के अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश के हर क्षेत्र की खबरें पाठकों तक पहुंचे।
2. नरेंद्र कुमार रिणवां, प्रबंध संपादक:
मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रबंधन स्तर पर संगठन को मजबूत करना और रिपोर्टरों की टीम का विस्तार करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। हमारा लक्ष्य है कि भूदर्शन न्यूज जन-जन तक पहुंचे।
3. नंदकिशोर पाटिल, स्टेट हेड म.प्र.:
स्टेट हेड के रूप में मेरा प्रयास रहेगा कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में भूदर्शन न्यूज का नेटवर्क मजबूत हो। हम सकारात्मक खबरों और विकास कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे। जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी ब्यूरो कार्यालय शुरू किए जाएंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी माह से भूदर्शन न्यूज के प्रिंट संस्करण का प्रकाशन शाजापुर सहित उज्जैन संभाग के अन्य जिलों से भी किया जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें