उज्जैन-मालवांचल तोरण" अखबार का हुआ शुभारंभ
उज्जैन *"मालवांचल तोरण" अखबार का हुआ शुभारंभ*
उज्जैन_मुख्य अतिथि रहे उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव_
शुक्रवार शाम 6:00 बजे उज्जैन तरणताल प्रेस क्लब में मासिक समाचार पत्र _मालवांचल तोरण_ का शुभारंभ हुआ।
*मुख्य अतिथि नंदलाल यादव बोले:*
"क्षेत्रीय पत्रकारिता लोकतंत्र का आधार है। मालवा अंचल को एक सशक्त मंच की जरूरत थी। मुझे विश्वास है मालवांचल तोरण निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करेगा।"
*संपादक निर्मल सोलंकी का ऐलान:*
"मालवांचल तोरण सिर्फ अखबार नहीं, मालवा की जनता की बुलंद आवाज़ बनेगा। किसान, युवा, व्यापार, संस्कृति और आयुर्वेद को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है। गांव-गांव की खबर, बिना किसी दबाव के, लोगों तक पहुंचाएंगे।"
*पहला अंक:* 'पीएम मोदी की अपील का सीएम ने किया पालन' विशेष रिपोर्ट के साथ प्रकाशित।
समारोह में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें