भोपाल: 'बागरी' जाति प्रमाण-पत्र जांच के लिए 6 जुलाई को छानबीन समिति की बैठक, प्रतिमा बागरी को समन
भोपाल: 'बागरी' जाति प्रमाण-पत्र जांच के लिए 6 जुलाई को छानबीन समिति की बैठक, प्रतिमा बागरी को समन
भोपाल, 30 जून 2026
आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास, मध्य प्रदेश ने सतना जिले की श्रीमती प्रतिमा बागरी को राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय छानबीन समिति के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।
जारी पत्र क्रमांक 1194/1195 दिनांक 30.06.2026 के अनुसार, 'बागरी' अनुसूचित जाति के संदेहास्पद जाति प्रमाण-पत्र की जांच के लिए गठित समिति की बैठक 06 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे वल्लभ भवन स्थित कक्ष क्रमांक-312, मंत्रालय ब्लॉक-01 में होगी।
समिति ने श्रीमती प्रतिमा बागरी, ग्राम हरदुआ महोल, जिला सतना को 1950 की स्थिति में सतना जिले का निवासी होने और 'बागरी' अनुसूचित जाति का सदस्य होने संबंधी साक्ष्यों व अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर सतना को भी भेजी गई है। कलेक्टर को निर्देश हैं कि सूचना तामील कराकर पावती भिजवाएं और गांव-मोहल्ले में डोंडी या अन्य साधनों से आम सूचना का प्रचार-प्रसार कराएं, ताकि कोई व्यक्ति या संगठन आवेदक के दावे पर आपत्ति करना चाहे तो साक्ष्य सहित समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सके।
सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, सतना को भी तामील कराकर पावती भेजने को कहा गया है। साथ ही भोपाल निवासी श्री प्रदीप अहिरवार को शिकायत के संबंध में साक्ष्य के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें